{"_id":"66af791d41141e998109d9d7","slug":"shishu-mandir-srinagar-won-in-mathematics-science-competition-shrinagar-news-c-53-1-sri1003-107273-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गणित विज्ञान प्रतियोगिता में शिशु मंदिर श्रीनगर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गणित विज्ञान प्रतियोगिता में शिशु मंदिर श्रीनगर जीता
Sun, 04 Aug 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित गणित विज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर का दबदबा रहा।
प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी ने कहा कि यहां आयोजित गणित विज्ञान मेले में श्रीनगर व चौरास क्षेत्र के शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रयोग, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, गणित प्रयोग, वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे गए। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी चौरास के प्रधानाचार्य जयसिंह, सरस्वती शिशु मंदिर मढ़ी के प्रधानाचार्य राकेश चमोली, गोविंद सिंह, समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। संवाद