फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sheetla Mata Mandir Marg in darkness due to streetlights being off

Pauri News: स्ट्रीट लाइट बंद होने से शीतला माता मंदिर मार्ग में अंधेरा

Wed, 03 Dec 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata Mandir Marg in darkness due to streetlights being off
श्रीनगर। शीतला माता मंदिर मार्ग में पिछले चार दिनों से नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। मंदिर से वेंडिंग प्वांइट तक रात होते ही मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रक्षित, अनिल, मनोज और रवि सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण राहगीरों को खतरे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र में दो-तीन बार गुलदार की चहलकदमी भी देखी गई है, जिससे अंधेरे में डर और बढ़ जाता है। कई लोग शाम के बाद रास्ते पर निकलने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत समय पर की जाए, जिससे राहगीरों को सुरक्षित आवाजाही मिलती रहे। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम भेज दी गई है। स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed