फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Senior NC leader Ruhullah Mehdi stepped down as spokesperson

नेकां के वरिष्ठ नेता रूहुल्लाह मेहदी ने प्रवक्ता पद छोड़ा

विज्ञापन
Senior NC leader Ruhullah Mehdi stepped down as spokesperson
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रूहुल्लाह मेहदी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा से असहमत थे।
विज्ञापन

अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि आज से उनका कोई भी बयान नेकां की ओर से जारी बयान नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को बहाल किए जाने की मांग होनी चाहिए न कि सिर्फ राज्य का दर्जा वापस मांगना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके मेहदी मध्य कश्मीर के बडगाम विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से नेकां का नाम हटा दिया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह पार्टी में संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

उमर ने दिया तीखा जवाब
इस बीच पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को शृंखलाबद्ध ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे जो कहना या करना है उससे किसी के असहमत होने से मुझे कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब आप मेरे मुंह में अपने शब्द डालने की कोशिश करते हैं तो यह स्वीकार नहीं है। मैंने केवल इतना कहा है कि जम्मू-कश्मीर राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते मैं केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के लिए चुनाव नहीं लड़ूंगा। बस। न अधिक न कम!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed