फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Season-7 women's volleyball competition named after Bilkedar

Pauri News: बिलकेदार के नाम रही सीजन-7 महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता

Sun, 02 Feb 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Season-7 women's volleyball competition named after Bilkedar

विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत रानीहाट के जगत विहार खेल मैदान में खेली गई सीजन-7 महिला वालीबॉल प्रतियोगिता बिलकेदार के नाम रही। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला बिलकेदार और श्रीनगर लाॅयन की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बिलकेदार की टीम ने तीसरे सेट में 15-10 से मैच में विजय हासिल की। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम श्रीनगर की नवनिर्वाचित मेयर आरती भंडारी ने कहा कि हमारे देश में किसी भी खेल प्रतिभा में पुरुषों से अधिक महिलाओं व बालिकाओं का योगदान रहा है। खेल के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही नेतृत्व करने को भी प्रेरित करती है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच श्रीनगर लाॅयन और हरियाली टीम के बीच खेला गया। जिसमें हरियाली ने श्रीनगर को पराजित कर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता में स्वीत और उफल्डा की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक देवेंद्र गौड़, सुबोधनी गौड़, मधु मेवाड़, रोहित, अर्जुन गुसाईं, राजा बिष्ट, विपिन नौटियाल व अंजना घिल्डियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed