{"_id":"5f14aa7c8ebc3e9fae4d88f5","slug":"search-shrinagar-news-jmu2146840106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में तलाशी अभियान, एके 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में तलाशी अभियान, एके 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
विज्ञापन
कुपवाड़ा। सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान एक एके-47 राइफल, चार पिस्टल, 17 ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने वीरवार को केरन सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर एक घुसपैठिये को मार गिराया था। इसके बाद से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान जो हथियार बरामद किए उनमें एक एके 47 राइफल, चार मैगजीन व 60 कारतूस, 9एमएम की चार पिस्टल, नौ मैगजीन व 220 कारतूस तथा 17 चीन निर्मित ग्रेनेड बरामद किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि घुसपैठिये कितनी तैयारी के साथ घुसे थे।
वीरवार को केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब शाम चार बजे नियंत्रण रेखा पर जवानों को संदिग्ध हलचल देखी थी। मचिकमारी इलाके से तीन से चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। सेना की 19 गढ़वाल राइफ ल के जवानों ने आतंकियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया था। इसके बाद सेना ने आसपास अन्य घुसपैठियों की तलाश में पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी घुसपैठ कर घने जंगलों में छिपा तो नहीं है।
विज्ञापन
----
बडगाम में नाका तोड़कर भाग रहा युवक गिरफ्तार
बडगाम। बडगाम जिले में एक सुरक्षा चौकी पर रुकने का संकेत नजरअंदाज कर भागने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात लगबग 8.40 बजे बीरवाह चौक पर एक पुलिस पार्टी ने दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार को रुकने का संकेत दिया लेकिन युवक ने भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने हवा में कई गोलियां दागीं। उसके बाद युकव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी शिनाख्त श्रीनगर के जाहिद मजीद अहंगर के रूप में की गई है। संवाद