{"_id":"61bcc650e495a945ac16e6fd","slug":"screening-of-contenders-in-congress-for-assembly-elections-shrinagar-news-drn399041890","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस में दावेदारों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस में दावेदारों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
्रीनगर में पत्रकारो से वार्ता करते कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस की स्क्रिनिंग कमेटी ने गढ़वाल की 11 विधानसभा सीटों से आए दावेदारों के साक्षात्कार लिए। कमेटी ने एक-एक करके बंद कमरे में दावेदारों को बुलाकर उनकी योग्यता, क्षमता और संगठन के लिए किए कार्यों को परखा। कमेटी के समक्ष 63 दावेदारों ने दावेदारी पेश की। इनमें लगभग 15 महिलाएं भी शामिल रहीं। कमेटी के अनुसार, इस माह के अंत तक राज्य चुनाव समिति और केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष स्क्रूटनी के पश्चात प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।
कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रत्याशियों के चयन के लिए शुक्रवार से स्क्रीनिंग शुरू कर दी। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के क्षेत्र से इसकी शुरुआत की। शुक्रवार सुबह स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे और सदस्य डॉॅ. अजय कुमार व वीरेंद्र राठौर दावेदारों का दमखम देखने श्रीनगर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट भी मौजूद थे। यहां उन्होंने जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पौड़ी, टिहरी, चमोली व रुद्रप्रयाग से आए 63 दावेदारों का दमखम देखा। समिति ने दावेदारों को एक-एक कर कमरे में बुलाकर साक्षात्कार लेते हुए उनका प्रोफाइल जाना। दावेदारों ने संगठनात्मक, आपदा व कोरोना काल में किए गए कार्यों का ब्योरा कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, मंत्री प्रसाद नैथानी, ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र, वीरेंद्र बुटोला, लक्ष्मण रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रदीप तिवाड़ी, नरेंद्र बिष्ट आदि ने दावेदारी की।
विज्ञापन
21 दिसबर तक दावेदारों से अलग-अलग होगी मुलाकात
श्रीनगर। उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में स्क्रीनिंग कमेटी 21 दिसंबर तक 70 विधानसभा सीटों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से दावेदारों की राजनीतिक एवं सामाजिक बैकग्राउंड की जानकारी लेगी। इसमें साक्षात्कार चयन प्रक्रिया का एक चरण है।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह होता है कि यह प्रक्रिया प्रदेश या केेंद्रीय मुख्यालय में होती थी, लेकिन समिति ने यह निर्णय लिया है कि अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रत्यक्ष रुप से दावेदारों से बातचीत की जाए। जिन्होंने जिला और प्रदेश कमेटी में आवेदन दिया है, उनसे अलग-अलग मुलाकात करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि ऐसे दावेदारों से भी मुलाकात हुई है, जो आवेदन करने से रह गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य में तीन सर्वेक्षण भी चल रहे हैं। इनके माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अपना अनुमोदन भेज रही है।
उम्मीदवार के चयन के मानक केसवाल का जवाब देते हुए पांडे ने कहा कि जो लोग जमीन पर कार्य कर रहे हैं। उनके नाम सामने आ ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि दावेदारों ने आश्वस्त किया है कि जो भी पार्टी का निर्णय होगा, उसको सम्मान स्वीकार करेंगे।
आज अल्मोड़ा में होगी स्क्रीनिंग
स्क्रीनिंग कमेटी की शनिवार को अल्मोड़ा में 14 विधानसभा सीटों के दावेदारों से मुलाकात होगी। इसके बाद 19 दिसंबर को को हल्द्वानी में 15, 20 दिसंबर को देहरादून में 15 और 21 दिसंबर को हरिद्वार में 15 विधानसभा सीटों के दावेदारों के साक्षात्कार होंगे।