{"_id":"61780936b95b022bc81d09ab","slug":"schemes-reaching-the-last-person-of-the-village-dr-dhan-singh-pauri-news-drn394463026","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं : डॉ. धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं : डॉ. धन सिंह
विज्ञापन
पाबौ में महिलाओं को घस्यारी किट सौंपते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत।
- फोटो : PAURI
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राठ विकास अभिकरण की ओर से ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति को मिल रहा है। डॉ. रावत ने जीआईसी थलीसैंण की चार कक्षाआें का लोकार्पण करने के साथ ही 520 ग्रामीण महिलाओं को मुख्यमंत्री घस्यारी किट वितरित किए।
मंगलवार को थलीसैंण ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थलीसैंण के चार नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया। इसकी लागत 57.78 लाख है। उन्होंने थलीसैंण ब्लॉक मुख्यालय में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम सहायतित उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी परियोजना के तहत भेड़-बकरी वितरण किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को 5- 5 लाख की धनराशि के चेक भी वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने कुकुट पालन को मुर्गियां, आधुनिक आटा चक्की और महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की। उन्होंने क्षेत्र की 520 महिलाओं को घस्यारी किट भी वितरित किए।
वहीं प्रदेश मंत्री ने विकास खंड पाबौ के कोटली गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर घसियारी योजना के किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि राठ विकास अभिकरण को योजना की किट के लिए 14 हजार आवेदन मिल चुके हैं जबकि अभिकरण का लक्ष्य 25 हजार महिलाओं तक घसियारी किट पहुंचाने का है। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत सहकारिता समूहों को पांच लाख के चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान उत्तराखंड सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, जिला महामंत्री हरेंद्र कोली, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे।