{"_id":"691b039a9b6d9b4b7f02cab8","slug":"sba-training-will-strengthen-safe-maternity-services-dr-sayana-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118328-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीए प्रशिक्षण से सुरक्षित मातृत्व सेवा को मिलेगा बल : डाॅ. सयाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीए प्रशिक्षण से सुरक्षित मातृत्व सेवा को मिलेगा बल : डाॅ. सयाना
Mon, 17 Nov 2025 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 17 Nov 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज गढ़वाल में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने, प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और स्वास्थ्य कर्मियों के कौशल को निखारने के उद्देश्य से आयोजित पहला स्किल बर्थ अटेंडेंट (एसबीए) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है।
प्रशिक्षण में शामिल रुद्रप्रयाग की चार नर्सिंग अधिकारियों ने 21 दिवसीय पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी की। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा एसबीए प्रशिक्षण से सुरक्षित मातृत्व सेवा को बड़ा बल मिलेगा।
एसबीए प्रशिक्षण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण निवेश है। इस प्रशिक्षण से नर्सिंग अधिकारियों की प्रसव प्रबंधन क्षमता, जोखिम पहचान, जटिल स्थितियों को तत्काल संभालने की योग्यता तथा सुरक्षित डिलीवरी प्रदान करने का कौशल मजबूत होता है। जब स्वास्थ्य कर्मी दक्ष बनते हैं, तभी मातृ और नवजात मृत्यु दर में वास्तविक कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञों में डॉ. नवज्योति बोरा, डॉ. नेहा ने प्रसव संबंधी जटिल स्थितियों, एएनसी/पीएनसी प्रबंधन, डॉ. सीएम शर्मा, डॉ. अंकिता गिरी ने नवजात पुनर्जीवन व शिशु देखभाल, डॉ. विनीता रावत ने संक्रमण नियंत्रण, स्टेरिलाइजेशन और सुरक्षा मानक, डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्तर पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य रणनीति एवं फील्ड प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर नर्सिंग अधिकारी शालनी, किरन, पूजा, पूनम चौहान मौजूद रहे।