{"_id":"6a22c439f24b62a157093367","slug":"saraop-singh-saved-his-life-by-fighting-a-bear-suffering-serious-injuries-to-his-hands-and-head-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123318-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
Fri, 05 Jun 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
- पैठानी के खंड मल्ला गांव की घटना, भालू के दोनों जबड़ों को पकड़कर अपनी जान बचाई
श्रीनगर। विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र के पैठाणी इलाके के खंड मल्ला गांव के सरोप सिंह पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मवेशी चराने गए 33 वर्षीय सरोप सिंह ने हमले के दौरान भालू के दोनों जबड़ों को पकड़कर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया जहां सर्जरी विभाग की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार शाम सरोप सिंह रोज की तरह घर के पास मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। हालांकि सरोप सिंह के हाथ और सिर पर गंभीर घाव आए हैं। ग्रामीण उन्हें तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार किया गया। बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धनंजय डोभाल के नेतृत्व में उनका उपचार चल रहा है। डॉ. डोभाल ने बताया कि भालू के हमले से मरीज को कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार और आवश्यक सर्जिकल ट्रीटमेंट कर दिया गया है। संक्रमण और घावों की निगरानी के लिए मरीज को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। इधर शुक्रवार को श्रीनगर विधायक व मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल में घायल सरोप सिंह का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना की। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।