{"_id":"65ad2d5ab35cd6b0020d148a","slug":"sanitation-workers-reached-tehsil-with-brooms-in-their-hands-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-3548-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर पहुंचे तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर पहुंचे तहसील
Sun, 21 Jan 2024 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग में नारेबाजी व प्रदर्शन करते सफाई कर्मी ----- संवाद
तहसील में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मी रविवार को नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। वे हाथों में झाड़ू लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डॉ. ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, नियमतिकरण और उनके हितों की रक्षा की मांग की।
कहा कि ठेकेदारी प्रथा से उनका शोषण किया जा रहा है। 40 लोगों का काम 20 लोगों से करवाया जा रहा है जबकि इस कार्य में लगे लोगों को साढ़े सात हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। कर्मियों ने सरकार से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, आवासीय सुविधा सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं देने की मांग की। इस मौके पर कर्मियों ने तहसीलदार हरीश जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार पारछा, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, दाताराम, मोहन लाल, सहदेव, श्याम लाल, रोहित कुमार, अनुज, जयपाल, सुनील, रीता देवी व निर्मला आदि मौजूद थे। संवाद