{"_id":"5fe0cf9b8ebc3e3b8d4d2f75","slug":"rural-troubled-by-irregular-drinking-water-supply-pauri-news-drn3653342177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कल्जीखाल के घंडियाल में पेयजल की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने चिनवाड़ीडांडा पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर जल संस्थान की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही ग्रामीणों ने सड़क, बिजली सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि आगामी 23 दिसंबर को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखेगा।
घंडियाल में क्षेत्र के ग्रामीणों की हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत ने कहा कि 27 करोड़ की लागत से चिनवाड़ीडांडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण तो किया गया है, लेकिन जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि लोनिवि ने कांसखेत-घंडियाल-बनेख मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकण किया है। मार्ग दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। प्रधान थापला कै. नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 23 दिसंबर को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं उनके सामने रखेगा। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, राकेश कुमार, पेजा देवी, भगवान सिंह, नरेंद्र रावत, जसवीर रावत, रघुनाथ सिंह, राजकुमार, विवेक रावत, संजय रावत, राकेश रात आदि मौजूद रहे।