{"_id":"68ea2d2f3ee8b9d7a20e6210","slug":"rprvi-chaurkhal-secured-second-position-in-the-national-competition-pauri-news-c-51-1-pri1001-111733-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राप्रवि चौरखाल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राप्रवि चौरखाल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान
Sat, 11 Oct 2025 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 11 Oct 2025 03:47 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। पाबौ विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरखाल ने राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता साइबर सुरक्षित भारत विषय पर भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत आयोजित की गई।
विद्यालय की टीम ने अपने रचनात्मक नाटक के माध्यम से साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल साक्षरता और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग जैसे संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। नाटक की प्रस्तुति में छात्रों ने बताया कि किस प्रकार डिजिटल युग में सतर्कता और सजगता हमारी पहली सुरक्षा ढाल है। विद्यालय को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए यूनिक आईडी के तहत अंतर्गत चयनित किया गया। इसमें डॉ. अतुल बमराड़ा का मार्गदर्शन और निर्देशन रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नंदा रावत ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा यह सफलता दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय भी नवाचारपूर्ण शिक्षण और अनुभवात्मक अधिगम के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।