फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rotary Clubbo Induction Ceremony Today

Pauri News: रोटरी क्लबबो अधिष्ठापन समारोह आज

Fri, 10 Oct 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Rotary Clubbo Induction Ceremony Today
श्रीनगर। रोटरी क्लब श्रीनगर का 26वां अधिष्ठापन समारोह 11 अक्तूबर को देर सायं अदिति न्यास सभागार में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. नितिन कुमार अग्रवाल होंगे। नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी विशिष्ट अतिथि होंगी। इस दौरान रोटरी क्लब द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को रोटरी वोकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार गंगा असनोड़ा थपलियाल और जनसेवी व्यक्तित्व दिलशाद हुसैन बादल को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में 16 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। रोटरी क्लब श्रीनगर के सचिव संजय रावत ने सभी रोटेरियन, परिवारजनों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed