{"_id":"65acf8f3de698822000fcce4","slug":"roshni-and-aditya-won-in-the-cross-country-race-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-3541-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: क्रॉस कंट्री रेस में रोशनी व आदित्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: क्रॉस कंट्री रेस में रोशनी व आदित्य ने मारी बाजी
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बिड़ला परिसर खेल समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में खेल निदेशक डॉ. एसएस बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता शुरू की।
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी एवं एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बीजीआर परिसर की रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीजीआर परिसर की मीनाक्षी नेगी द्वितीय एवं बिड़ला परिसर की वंदना सारस्वत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में एमपीजी कॉलेज मसूरी के आदित्य रावत ने प्रथम, द्वितीय स्थान बिड़ला परिसर के कुलदीप नेगी एवं तृतीय स्थान बीजीआर परिसर के नीरज सिंह ने प्राप्त किया। आयोजक सचिव डॉ. प्रवीण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. मुकुल पंत, डॉ. सुजय बिष्ट, डॉ. गुरदीप सिंह, मोहित बिष्ट, रमेश रावत, दिनेश रावत, मनोज रावत मौजूद रहे। संचालन डॉ. हीरालाल यादव खेल सचिव बिड़ला परिसर ने किया। संवाद