फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Roadways buses will run from Bhaktiyana till the bus stand is built

बस अड्डा बनने तक भक्तियाना से चलेंगी रोडवेज की बसें

Wed, 29 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from Bhaktiyana till the bus stand is built
श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
नगर में रोडवेज बस अड्डा और पार्किंग निर्माण के लिए 4.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जब तक पार्किंग और डिपो का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक रोडवेज की बसों के संचालन के लिए नगर के भक्तियाना के पास स्थित रोडवेज के वर्कशॉप की खाली पड़ी भूमि को तैयार किया जा रहा है। अब कुछ दिनों के लिए यही से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने रोडवेज बस अड्डे व भक्तियाना स्थित रोडवेज वर्कशॉप की भूमि का निरीक्षण किया। टीम में शामिल रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि नगर में दो मंजिला रोडवेज डिपो का निर्माण होना है। इस मौके पर एसडीएम अजयवीर सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौहान, अपर सहायक अभियंता सुशील तिवाड़ी, कनिष्ठ अभियंता संदीप राणा व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद श्रीनगर डिपो के अध्यक्ष उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद श्रीनगर डिपो की ओर से निरीक्षण पर पहुंचे निगम के मंडलीय प्रबंधक को मांगों और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने मंडलीय प्रबंधक से श्रीनगर से फरीदाबाद, गुड़गांव व अल्मोड़ा के लिए बस सेवा शुरू करने व डिपो को स्पेयर पार्ट्स एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के अध्यक्ष उत्तम सिंह व शाखा मंत्री राहुल जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed