फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   roadways bus gasped in a light climb

Pauri News: हल्की चढ़ाई में ही हांफ गई रोडवेज बस

Sun, 18 Dec 2022 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
roadways bus gasped in a light climb
जनपद पौड़ी के त्रिपालीसैण से रोडवेज बस बीते शनिवार को सुबह पांच बजे देहरादून के लिए निकली। पौड़ी मुख्यालय पहुंचने पर यात्री बैठे। लेकिन सर्किट हाउस की चढ़ाई में बस आगे नहीं चढ़ पाई। जिसके बाद सवारी पैदल गई और बस तब चढ़ाई पार कर पाई।
विज्ञापन

इसके बाद खांड्यूसैण के पास बस का ब्रेक लगने पर बीच की एक सीट भी पूरी तरह खिसकर आगे आ गई। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि कुछ माह पहले परिवहन मंत्री मुख्यालय पौड़ी आए थे, उन्होंने यहां यातायात व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने के कई दावे किए।
विज्ञापन

लेकिन सच्चाई सबके सामने है कि वे पहाड़ में एक अदद बेहतर बस तक नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस हल्की चढ़ाई नहीं चढ़ पा रही हैं, तो मतलब साफ है कि बस पहाड़ में सेवा देने लायक ही नहीं है। उन्होंने बताया कि त्रिपालीसैण-देहरादून बस सेवा में खटारा बस को भेज सरकार जनता की जान को जोखिम में डालने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपालीसैण-देहरादून बस सेवा की बस के चढ़ाई में न चढ़ पाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। फॉरमैन को बस की जांच कर रिपोर्ट जल्द दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस भी स्तर पर खामी होगी, जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed