{"_id":"5f189ace8ebc3e9fab3b0c11","slug":"review-meeting-shrinagar-news-jmu214904682","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोजिला और जेड मोड़ टनल प्रोजेक्टों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोजिला और जेड मोड़ टनल प्रोजेक्टों की समीक्षा
विज्ञापन
श्रीनगर। सामरिक महत्व की जोजिला टनल और जेड मोड़ टनल की एलाइनमेंट (संरेखण) प्रक्रिया और परियोजना के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा के लिए
बुधवार को कश्मीर के आयुक्त पीके पोले ने राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की टीम के साथ बैठक की। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक के लिए अप्रोच रोड पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक आनंद पहल ने जेड मोड़ टनल, जोजिला टनल, लेन बाईपास के साथ दोनीपावा-आशाजीपोरा-अलस्तूप को एनएच -244 और एनएच 44 बारामुला-गुलमर्ग से जोड़ने के बारे में एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि 6.5 किलोमीटर लंबी जेड मोड़ सुरंग का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 21 दिसंबर 2023 की तारीख तय की गई है। इसमें दो प्रमुख पुल, एक छोटा पुल और अप्रोच सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा साल भर श्रीनगर और लेह के बीच सुगम तरीके से यातायात चलता रहे इसके लिए 14.083 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग का निर्माणण् किया जा रहा है। बैठक में एनएचआईडीसीएल की अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण बैठक में एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक आनंद पहल, महाप्रबंधक परियोजना प्रवीण अहलावल, महाप्रबंधक श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड शिबन जी कमल, अतिरिक्त सीईओ श्राइनबोर्ड अनूप सोनी, वन संरक्षक जुबैर अहमद शामिल थे।