अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने छह सूत्री मांगों के लिए तहसील मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
सोमवार को संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अटल आयुष्मान योजना एसजीएचएस के तहत पेंशनरों से की जाने वाली कटौती को 50 फीसदी किए जाने की मांग की। कर्मियों ने सरकार से मांगों पर कार्रवाई न होने तक पेंशन से की जाने वाली मासिक कटौती को बंद करने की मांग की है। इस मौके पर संगठन सचिव गजेंद्र सिंह रावत, बेलम सिंह नेगी, विमल प्रसाद बहुगुणा, डीसी भट्ट, शिव चरण सिंह रावत, वीपी सती, गजेंद्र सिंह रावत व हरि सिंह मियां आदि मौजूद थे।