फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Responsible for annual sports competitions

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 23 Jul 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Responsible for annual sports competitions
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि का शैक्षिक सत्र 2019-20 का खेल कैलेंडर घोषित हो गया है। विवि की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से जारी तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। वहीं विवि ने तीनों परिसरों और इससे संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों को क्रीड़ा स्पर्धाओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

मंगलवार को विवि क्रीड़ा परिषद की वार्षिक आम बैठक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता मेें संपन्न हुई। इस मौके पर शैक्षिक सत्र 2019-20 का क्रीड़ा पंचांग जारी करते हुए संस्थानों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
विज्ञापन

बैठक में विवि के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, खेल निदेशक डा. एसएस बिष्ट और सहायक कुलसचिव डा. संजय ध्यानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों को सौंपी क्रीड़ा आयोजन की जिम्मेदारी
एथेलेटिक्स व क्रिकेट- आईटीएम देहरादून, योग, जूडो, शतरंज व बेैडमिंटन-बिड़ला कैंपस ,बेसबाल व बॉक्सिंग-डीएबीएस देहरादून, बास्केटबाल व खो-खो-एसआरटी परिसर टिहरी, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग व क्रासकंट्री-बीजीआर कैंपस पौड़ी
फुटबाल-राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश, हैंडबाल व कबड्डी-राठ कॉलेज पैठाणी, टेनिस, रेस्लिंग व राइफल शूटिंग-डीएवी देहरादून ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed