{"_id":"69346a7c3a6720d1980f7640","slug":"residents-suffering-from-a-drinking-water-shortage-submitted-a-memorandum-to-the-ee-pauri-news-c-5-1-drn1086-851131-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने ईई को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने ईई को सौंपा ज्ञापन
Sat, 06 Dec 2025 11:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने ईई को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के वार्ड एक के बगवान लग्गा चोपड़ा (कलीगढ़) और डुंगरीपंथ में पिछले कई दिनाें से पानी का संकट गहराया हुआ है। आक्रोशित लोगाें ने जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। शनिवार को परेशान लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। बताया कि जब से क्षेत्र में रेलवे और टावर की कंपनी आई है तब से क्षेत्र में पेयजल किल्लत गहरा गई है। जल संस्थान ने नए कनेक्शन तो दिए लेकिन स्रोत में पानी नहीं है। उन्होंने गर्मियों के लिए एक अतिरिक्त टैंक का निर्माण करने और डुंगरीपंथ से कालीगढ़ की लाइन पर सीधे कनेक्शन देने कीर मांग भी की। उन्होंने अधिशासी अभियंता से पेयजल स्रोत से बगवान लगा चोपडा(कलीगढ़) और डुंगरीपंथ के लिए अलग से पाइप लाइन डालने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी, अमन नेगी, संपति देवी, रितिका, गजेंद्र सिंह, पूजा, विजय सिंह नेगी, सरोजनी नेगी, विनीता देवी, वीरा देवी, कलम सिंह आदि के नाम शामिल थे।