Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Residents are worried about increased water bills

Pauri News: बढ़े हुए पानी के बिल आने से लोग परेशान

Wed, 19 Nov 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Residents are worried about increased water bills
बढ़े हुए पानी के बिल आने से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में पानी के मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की बढ़कर आ रहे बिलों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पानी के बढ़े हुए बिलों से उनकी जेबें ढीली हो रही हैं। कहा जब से मीटर लगे हैं तभी से यह परेशानियां हो रही हैं, कई बार जल संस्थान से इस समस्या का समाधान करने की मांग कर दी गई है बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

नगर क्षेत्र के उपभोक्ता पानी के बढ़े हुए बिलों के समाधान के लिए जल संस्थान कार्यालय की दौड़ लगाते थक जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को रखा जाता है वे ऑनलाइन रीडिंग व मीटर चेक करने की बात कहते हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, सुनीता, एसपी मैठाणी आदि का कहना है कि उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान होना जरूरी है। बिल अधिक आने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल बढ़े होने के संदर्भ में विभाग को पत्र दिया गया है उनके मीटरों को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। मीटरों में यदि कोई गड़बड़ होगी तो इसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed