फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Research work needed to improve society: Vice Chancellor

समाज में सुधार के लिए शोध कार्य जरूरी: कुलपति

Tue, 15 Sep 2020 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Research work needed to improve society: Vice Chancellor
ऑनलाइन कार्यशाला को संबोधित करती गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल। - फोटो : SHRINAGAR
जलवायु परिवर्तन पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में गढ़वाल विवि कुलपति ने समाज में सुधार के लिए शोध कार्यों पर बल दिया। जबकि आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के डा. आशुतोष गुप्ता ने एरोसोल वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन को हिमालयी क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल केंद्रीय विवि एवं आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ आब्जर्वेशनल साइंसेस एरीज नैनीताल की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि कोविड-19 के कारण हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आजीविका पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस पर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। यूलेंस एजुकेशन फाउंडेशन नेपाल के डा. अर्निको पांडे ने एरोसोल और वायु की गुणवत्ता के साथ-साथ हिमालय के संरक्षण पर सुझाव रखे। इस मौके पर यूएसए के डा. पिफलिप होपके, कोलंबिया के प्रो. वी पफेय मैकनील, एथेंस ग्रीस के राष्ट्रीय वेधशाला के डा. दिमित्रिस कासकौटिस ने हिमालय पर वायुमंडलीय एरोसोल के प्रकार, स्रोत की जानकारी दी। कार्यशाला में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के प्रो. एसएन त्रिपाठी, डा. उमेश चंद्रा दुम्का, डॉ. आलोक सागर गौतम, प्रो.आरसी रमोला, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. आरएस नेगी, प्रो. पिलिप के होप, डा. रितेश गौतम, जर्मनी की एलिना, ग्रीस के प्रो. निकोलस, जापान के डा. प्रदीप खत्री आदि ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed