{"_id":"5ecfbac38ebc3e9c9a5fcaf6","slug":"relief-from-heat-after-rain-storm-due-to-storm-shrinagar-news-drn3455067174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद गर्मी से राहत, आंधी से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद गर्मी से राहत, आंधी से आफत
विज्ञापन
श्रीनगर/नौगांव (उत्तरकाशी) । बृहस्पतिवार को बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं इससे पहले चली आंधी से परेशानी का सामना करना पड़ा। नौगांव में तो एक विद्यालय की छत उड़ गई।
श्रीनगर में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल घिरे हुए थे। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई। रेल परियोजना के निर्माण स्थलों तथा अलकनंदा नदी में खनन पट्टों से उड़ी धूल से चारों ओर धुंध छा गई। आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम बदल गया। देर शाम तक बूंदाबांदी जारी रही। बारिश से गर्मी से झुलस रहे लोगों को भी राहत मिली।
उधर, नौगांव में बुधवार देर शाम को आए आंधी तूफान के कारण ब्लॉक के धारी कलोगी क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन की छत उड़ गई। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भेजा। उनसे घटना स्थल का मुआयना कर नई छत के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। संवाद