फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ready for the grandeur of Phuldei festival

फूलदेई पर्व की भव्यता के लिए तैयार शुरू

Tue, 08 Mar 2022 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Ready for the grandeur of Phuldei festival
श्रीनगर में लोकपर्व फुलदेई को लेकर पत्रकारो से वार्ता करते पदाधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
शहर में फूलदेई पर्व को लेकर स्थानीय लोगों सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों की ओर से एक जुटता के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए नई पीढ़ी को पर्व से जोड़ने और परंपरा को कायम रखने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित सामूहिक पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए बताया कि 14 मार्च को नगर में फूलदेई का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के कारण नई पीढ़ी अपने रीतिरिवाज और संस्कृति से विमुख हो रही है, जिसमें फूलदेई का पर्व भी शामिल है। इसके संरक्षण के लिए जन सहभागिता जरूरी है। वक्ताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि 14 मार्च को सुबह 6 बजे नागेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ फूलदेई पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चों को फूल भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। तीन अप्रैल को विभिन्न विद्यालयों में फूलदेई पर्व के उपलक्ष्य में निबंध, पेंटिंग, गीत, संगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा शहर में होली के त्योहार को लेकर रंग यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, सभासद उर्मिला भंडारी, पूजा गौतम, अनूप बहुगुणा, विभोर बहुगुणा, महेश गिरी, संजय गुप्ता, दिनेश रूडोला, नरेश नौटियाल, हीरा लाल जैन, प्रदीप अंथवाल व राहुल बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed