{"_id":"6907495384acb3438403a4fd","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-celebrated-igas-festival-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-118003-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ईगास पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ईगास पर्व
Sun, 02 Nov 2025 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। संघ के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक ईगास पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। शिशु मंदिर श्रीनगर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने किया। उन्होंने वीर माधो सिंह भंडारी की तिब्बत विजय का उल्लेख करते हुए कहा कि लोक परंपराओं में ईगास गढ़वाल की अपनी दीपावली है। इस अवसर पर ढोल-दमाऊं की थाप पर भैलू नृत्य, लोकगीत, और भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही माधो सिंह भंडारी पर आधारित गीतों और पारंपरिक नृत्यों ने पूरे वातावरण को लोक संस्कृति की उमंग से भर दिया। आयोजन में शारीरिक प्रमुख सुनील, विभाग प्रचारक राहुल, नगर प्रचारक मोहित, मनोज उनियाल, संदीप राणा, पुरुषोत्तम, सागर, अमरजीत, उपेंद्र सेमवाल का विशेष योगदान रहा।
संपन्न हुआ तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक श्रीनगर स्थित शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से 85 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को प्रार्थना, एकल गीत, दंड प्रशिक्षण, योगासन, संघीय खेल सहित शारीरिक और मानसिक अनुशासन से जुड़ी मूलभूत विधाओं का अभ्यास कराया गया। बौद्धिक सत्रों का संचालन प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील, विभाग प्रचारक राहुल, गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. धन सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा पौड़ी के जिला महामंत्री गणेश भट्ट, जैलेश सब्रवाल, ऋधिस उनियाल सहित अनेक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। संवाद