{"_id":"60f03b448ebc3e22246ae463","slug":"railway-project-workers-spreading-dirt-on-the-river-bank-shrinagar-news-drn3845100191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल परियोजना के मजदूर नदी किनारे फैला रहे गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल परियोजना के मजदूर नदी किनारे फैला रहे गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के सौड वार्ड में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ओर से नदी किनारे खुले में शौच करने पर गंगा प्रहरी और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है। मामले को लेकर उनकी रेलवे के अधिकारियों से भी झड़प हो गई, जिसके बाद कार्यदायी एजेंसी ने खुले में शौच करने पर मजदूरों को नौकरी से हटाए जाने की चेतावनी दी है।
नगर के सौड वार्ड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सबसे बड़ी 15 किमी सुरंग का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी एजेंसी की ओर से मजदूरों के लिए पर्याप्त शौचालय नहीं बनाए गए हैं। जिस कारण वह नदी किनारे आदि स्थानों पर खुले में शौच कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गंगा प्रहरी अरविंद जियाल और अर्जुन नेगी आदि लोग जब गंगा तट पर साफ सफाई का जायजा लेने पहुंचे, तो उन्हें गंगा तट के अलावा गांव के पेयजल टैंक के पास और घाट के रास्ते में गंदगी फैली मिली। जिसके बाद वहां मौजूद रेलवे व कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने कहा कि मजदूरों के लिए अस्थाई शौचालय बनाए गए हैं। इसके बाद भी दो सप्ताह के अंदर और भी अस्थाई और स्थाई शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।