फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Railway project worker's body found in the forest of Jakhani village

रेलवे प्रोजक्ट कर्मी का शव जखणी गांव के जंगल में बरामद

Fri, 10 Jun 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Railway project worker's body found in the forest of Jakhani village
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना में कार्यरत एक युवक का शव जंगल में बरामद हुआ है। वह तीन जून से लापता था। युवक 9 दिन पूर्व ही अपने घर से काम पर लौटा था। युवक के पिता ने थाना बाह बाजार में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

नया गांव इगलास अलीगढ़ (यूपी) निवासी सुमित (20) पुत्र कृष्ण कुमार देवप्रयाग के समीप सौड़ में रेलवे प्रोजेक्ट में काम करता था। यहां वह एलएंडटी के इंजीनियर के साथ तकनीकी सहायक के रूप में तैनात था। वह बीती 31 मई को अपने घर से काम पर लौटा था, लेकिन वह अचानक तीन जून को कहीं चला गया। कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी और खुद उसकी तलाश में जुट गए। जब युवक का कहीं कुछ पता नहीं लगा तो उसके पिता कृष्ण कुमार ने थाना बाह बाजार (देवप्रयाग) में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। कृष्ण के अनुसार दो जून की रात को उनकी सुमित से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सुमित का शव सड़ी-गली हालत में सौड़ से काफी ऊपर जखणी गांव के जंगल में मिला। थाना प्रभारी बाह सुशील पंवार के अनुसार सुमित ने कुछ दिन पूर्व ही मथुरा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया था। ऐसे में उसके पढ़ाई और नौकरी की वजह से तनाव में होने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed