फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pumping drinking water schemes stalled in Pauri and Tehri

पौड़ी और टिहरी में पंपिंग पेयजल योजनाएं ठप

Sat, 19 Jun 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Pumping drinking water schemes stalled in Pauri and Tehri
भारी बारिश से अलकनंदा नदी में सिल्ट और मलबा आने के कारण पंपिंग पेयजल योजनाओं ने काम करना बंद कर दिया है। इसके कारण टिहरी के दर्जनों गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं पौड़ी के श्रीनगर मेें आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति हुई। जलापूर्ति करने वाले विभागों के अनुसार नदी का जल स्तर कम होने के बाद स्थिति सामान्य हो पाएगी। हालांकि कुछ इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील से अलकनंदा नदी के पूरे पानी की निकासी करने के कारण शक्ति नहर में पानी नहीं है। पौड़ी, श्रीनगर और श्रीकोट की पेयजल योजना परियोजना की डीएसबी (डी-सिल्ट बेसिन) से जोड़ी गई है। इस वजह से यहां से जलापूर्ति बंद हो गई है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सोहन जेठूड़ी ने बताया कि श्रीकोट व श्रीनगर में आंशिक जलापूर्ति की गई है। पौड़ी पंपिंग स्टेशन की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण पौड़ी की आपूर्ति बाधित हो गई है। श्रीनगर और पौड़ी के लिए पंप चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रीकोट में पंप पानी में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, टिहरी में अकरी-बारजूला, कोटेश्वर-सिल्काखाल, कोटेश्वर-चुन्नीखाल, लक्ष्मोली-हाड़िमधार और बागवान-हिंडोलाखाल पंपिंग पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं। जल संस्थान देवप्रयाग के ईई नरेश पाल ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। हिंडोलाखाल में ग्रेविटी पेयजल योजना से काम चल रहा है। नदी में सिल्ट कम होने पर पंप काम कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed