{"_id":"60c394028ebc3ebd9f3b4738","slug":"protest-of-contractors-against-big-tenders-in-srinagar-shrinagar-news-drn3813176183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी निविदाओं के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी निविदाओं के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर समिति कीर्तिनगर ने लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी निविदाओं का विरोध कर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने विभाग पर बड़ी निविदाएं जारी कर छोटे ठेकेदारों को बेरोजगार करने का आरोप लगाया। ठेकेदार संगठन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बड़ी निविदाओं के स्थान पर छोटी निविदाएं जारी न करने पर लोनिवि कार्यालय का घेराव और तालाबंदी की चेतावनी दी।
शुक्रवार को अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर समिति के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचे ठेकेदारों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि सरकार और विभाग की गलत नीति के कारण कई छोटे ठेकेदार बेरोजगार हो चुके है। ठेकेदारों ने कहा कि 2 जून को लोनिवि कीर्तिनगर ने 28 किमी मार्ग निर्माण के लिए छह बड़ी निविदाएं जारी की हैं, जिसमें ए, बी और सी श्रेणी के ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए हैं, जबकि विभाग में करीब 300 से अधिक ठेकेदार पंजीकृत हैं। ठेकेदारों ने कहा कि अगर पूर्व की भांति इस कार्य की छोटी निविदाएं जारी की जाती तो कई लोगों को रोजगार मिल जाता। ज्ञापन भेजने वालों में समिति के संरक्षक पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, जयपाल सिंह पंवार, स्वर्ण सिंह बागड़ी, गुड्डा सिंह कठैत, जवाहर सिंह पंवार और केशवानंद डंगवाल आदि मौजूद शामिल थे।