{"_id":"6afb0d48c32af2ecb8088945","slug":"promote-tourism-through-traditional-heritage-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-128619-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पारंपरिक विरासत के जरिये पर्यटन को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पारंपरिक विरासत के जरिये पर्यटन को दें बढ़ावा
Mon, 16 Nov 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी जिले में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग में ‘पौड़ी एक पहल’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। उत्तरा एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में पर्यटन एवं होटल व्यवसायियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जिले के प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक विरासत के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय युवाओं की भागीदारी से पर्यटन कारोबार को विस्तार देने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरास परिसर के डीन प्रो. आरके ढोडी और प्रो. रश्मि ढोडी ने की। इस दौरान उत्तरा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मैठाणी, सचिव देव पोखरियाल और गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत प्रताप कंडारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पौड़ी और श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिवसीय कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य पर्यटन कारोबारियों, युवाओं और शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर लाकर पौड़ी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। संवाद