{"_id":"5f08caf08ebc3e63a61f1e0e","slug":"project-shrinagar-news-jmu2140468171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का जल्द होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का जल्द होगा लोकार्पण
विज्ञापन
जम्मू। राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त डॉ. पवन कोतवाल जोकि जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे फोर लेन प्रोजेक्ट के नोडल अफसर भी हैं ने शुक्रवार को रामबन जिले का दौरा कर बनिहाल से नाशरी तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्हें बताया गया कि बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका लोर्कापण होगा।
उन्हें बताया गया कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल को सुरक्षा व अन्य जरूरी आडिट के बाद इसे जनता के प्रयोग के लिए खोला जाएगा। कोतवाल ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि अगले डेढ़ साल में फोर लेन परियोजना को पूरा किया जाएगा। टनल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
कोतवाल ने चमलवास, नचीलाना, रामसू, सेरी, रामबन, चंद्रकोट का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कोतवाल ने कहा कि 132 केवी लाइन के टावरों को शिफ्ट करने का काम दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा रामबन और बनिहाल में कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एनएचएआई ने 2000 करोड़ की अनुमानित राशि से नई डीपीआर तैयार कर 16 किलोमीटर सड़क को बनाने का निर्णय लिया है जिसमें कई टनल होंगी। इस अवसर पर रामबन के डीसी, एसएसपी के अलावा नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के परियोजना निदेशक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।