{"_id":"6113f2988ebc3e7b9a3b80ea","slug":"prd-jawans-roared-at-headquarters-pauri-pauri-news-drn3872215106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पौड़ी में गरजे पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पौड़ी में गरजे पीआरडी जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पौड़ी में पीआरडी जवान जमकर गरजे। जिले के विभिन्न विभागों में नियमित रूप से ड्यूटी न मिलने से नाराज प्रशिक्षित जवानों ने सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पीआरडी के जवानों से काम लिया जाता है। बाद में बजट के अभाव की बात कह हटा दिया जाता है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने पीआरडी जवानों का समर्थन किया है।
बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रशिक्षित पीआरडी जवान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों में नियमित रूप से ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पीआरडी जवानों का कहना था कि आपदा के समय जवानों का इस्तेमाल दो या तीन माह के लिए किया जाता है, बाद में ड्यूटी से हटा दिया जाता है। जब किसी विभाग से जवानों की मांग की जाती है तब प्रांतीय रक्षक दल विभाग बजट का अभाव बताकर पीआरडी जवानों को नहीं भेजता। जवानों का कहना था कि उन्हें विभागों में नियमित ड्यूटी न मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को बजट की व्यवस्था करते हुए विभागों में तैनाती देने की मांग की है। पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरिता नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, जिला महामंत्री संगठन वीर प्रताप सिंह आर्य ने पीआरडी जवानों का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी से पीआरडी जवानों के लिए बजट की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस मौके पर पदमेंद्र सिंह, एमएस रावत, कुलदीप, दीपक नेगी, महेंद्र सिंह, मुकेश, रणवीर, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।