फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Postal service is important in securing the future of daughters: Sharma

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में डाक सेवा अहम : शर्मा

Fri, 11 Oct 2024 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Postal service is important in securing the future of daughters: Sharma

विज्ञापन
पौड़ी। डाक विभाग पौड़ी की ओर से वित्तीय सशक्तीकरण दिवस के तहत जिले के 18 स्थानों पर डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक विभाग की जमा, बीमा सहित अन्य योजनाओं, उनके लाभ, खाता खोलने, बीमा कवर सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से डाक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए जाने का आह्वान किया। साथ ही डाक विभाग का डाक सप्ताह कार्यक्रम संपन्न हो गया।शुक्रवार को डाक विभाग पौड़ी ने डाक सप्ताह के तहत वित्तीय सशक्तीकरण दिवस मनाया। विभाग द्वारा मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, पाबौ, चाकीसैंण, धुमाकोट, सतपुली सहित 18 स्थानों पर डाक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को डाक विभाग की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य डाकघर पौड़ी के डाक अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए डाक विभाग की सेवाएं सबसे अहम भूमिका निभा रही हैं।

महिलाओं की आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं। जिनमें निवेश पूरी तरह से सुरक्षित व अच्छा लाभ प्रदान करने वाला है। बताया कि बच्ची के जन्म से 10 वर्ष तक सुकन्या समृद्धि योजना का बचत खाता मात्र 250 रुपये से खोला जा सकता है। जिसमें वार्षिक डेढ़ लाख रुपये 14 साल तक जमा किए जा सकते हैं। बेटी की उम्र 21 वर्ष होने पर खाता डि-एटिक्व हो जाता है। कहा महिला सम्मान बचत पत्र में महिलाएं 2 लाख का निवेश कर 8 फीसदी ब्याज दर का लाभ ले सकती हैं। डाक अधीक्षक शर्मा ने विभाग की विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed