फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Policeman assaulted in hotel, case registered

होटल में पुलिसकर्मी से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Oct 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Policeman assaulted in hotel, case registered
कोतवाली पौड़ी में खाना लेने गए पुलिस कर्मी और होटल कर्मियों के बीच हुई मारपीट में पुलिस कर्मी घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में दो नामजद और छह अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि बाजार चौकी प्रभारी एसआई वजिंद्र नेगी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पौड़ी में सेवारत जवान अशोक कुमार सोमवार रात करीब 10 बजे श्रीनगर रोड स्थित एक होटल में खाना लेने गया। वहां किसी बात को लेकर होटल कर्मियों से कहासुनी हो गई। बात देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में पुलिस कर्मी अशोक घायल हो गया। प्रभारी कोतवाल पौड़ी महेश रावत ने बताया कि आकाश व गणेश के साथ ही छह अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल करा लिया गया है। जांच बाजार चौकी प्रभारी को सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed