फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police took 101 village laps

पुलिस ने लिए 101 गांव गोद

Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police took 101 village laps
पुलिस इन दिनों काम के साथ ही अपना मित्र धर्म भी निभा रही है। कोरोना महामारी में देवप्रयाग पुलिस ने देवप्रयाग व नरेंद्रनगर के 101 गांवों को गोद लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पांच एसआई सहित 24 पुलिस कर्मी अपने वेतन से खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामग्री खरीद रहे हैं और सामग्री को कंधों और पीठ पर लाद कर ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। सोमवार को भदनी गांव में पाइप बिछाने का काम कर रहे कश्मीरी मजदूर मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह 12 लोग यहां पानी की लाइन बिछाने का काम कर रहे हैं। उनके पास पैसा और समान खत्म हो चुका था। उन्होंने देवप्रयाग पुलिस को इसकी सूचना दी, तो पुलिस ने तीन किमी पैदल चलकर उन्हें राशन पहुंचाई। वहीं क्षेत्र के बछेलीखाल, भटकोट, महड़, मुनेठ ग्राम सभाओं में भी पुलिस ने अपने वेतन से जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई। आशीष भट्ट, गौरव पँचभैया, विकास पंचपुरी, संजय भट्ट, अरविंद व मोहित भट्ट ने कहा कि पुलिस की यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा दाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed