फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police launched a cyber awareness campaign

Pauri News: पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

Sat, 16 May 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 16 May 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Police launched a cyber awareness campaign
छात्र-छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
विज्ञापन

कीर्तिनगर। थाना कीर्तिनगर पुलिस की ओर से आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में साइबर जागरूकता पर अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नैन सिंह चौहान, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुलिस टीम ने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया अपराध, साइबर बुलिंग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में देने की अपील की। गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए इसके उपयोग और आपातकालीन सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, नाबालिग वाहन संचालन के दुष्परिणाम और शराब पीकर वाहन न चलाने पर भी जागरूक किया गया। इस मौके पर वक्ता के रूप में अपर निरीक्षक दीपेंद्र रावत व एसआई सुषमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed