फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police arrested the attacker and the conspirator, sent to jail

हमलावर व षड़यत्रकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 30 Apr 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the attacker and the conspirator, sent to jail
थाना पैठाणी में गिफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस जवान। - फोटो : PAURI
थाना क्षेत्र पैठाणी के चाकीसैण से अपने गांव को जा रहे होटल संचालक पर चलती स्कूटी में लोहे की रॉड से हमला करने वाले हमलावर व षड़यंत्रकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल संचालक पर हमले की साजिश उसी के गांव के एक ग्रामीण ने रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र पैठाणी के बंगाली गांव निवासी नरेंद्र सिंह पर चलती स्कूटी में हमला करने वाले हमलावर निवासी कैन्यूर दिनेश सिंह व षड़यंत्रकारी बंगाली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैठाणी के चाकीसैण में होटल चलाने वाला नरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम अपने भाई सुरेंद्र सिंह के साथ स्कूटी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान नौगांव क्रेशर प्लांट के समीप चलती स्कूटी पर दिनेश सिंह ने लोहे की रॉड से नरेंद्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। भाई सुरेंद्र सिंह के बीच-बचाव व शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार को घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने हमलावर व षड़यंत्रकारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते होटल संचालक पर हमले की साजिश बंगाली गांव के ही वीरेंद्र सिंह ने रची थी। जिसमें हमलावर थलीसैण के कैन्यूर गांव निवासी दिनेश सिंह घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed