{"_id":"61a382408a1e3016547bd98c","slug":"plenty-of-problems-in-mp-adarsh-gram-pauri-news-drn397282544","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श ग्राम में समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श ग्राम में समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श ग्राम की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को बेरुखी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। 2016 में बनी कच्ची सड़क की मरम्मत तक नहीं हो पाई, डामरीकरण तो दूर की बात है। छह माह से गांव की बिजली की लाइन के तार झूल रहे हैं। समस्याओं के समाधान के लिए सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा सांसद आर्दश गांव के रूप में चयनित थलीसैण ब्लाक के सिरतोली के 65 परिवार सड़क व बिजली से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत ने बताया कि बड़ेथ-नौड़ी मोटर मार्ग से गांव के लिए वर्ष 2016 में कच्ची सड़क बनाई गई थी। इसके बाद इस सड़क पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। वर्षों से सड़क के सुधारीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग ने बरसात के बाद से एक बार भी जेसीबी नहीं भेजी है। गांव को आने वाली बिजली की लाइन का तार कई माह से झूल रहा है। शिकायत के बावजूद कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों से पलायन थामने के दावे कर रही है, लेकिन स्थिति इसके उलट है।
खुद करा रहे सड़क की मरम्मत
आशाराम पंत अपने संसाधनों से सड़क की मरम्मत करा रहे हैं। पंत ने बताया कि 1 दिसंबर को उनके बेटे की शादी है। इसके लिए सड़क पर नाली निर्माण, समतलीकरण, झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है। दस मजदूर लगातार कई दिनों से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
- सिरतोली गांव में बिजली की झूलती तारों को हटाकर नए तार बिछाने के लिए निविदा हो चुकी है। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा। - आरपी नौटियाल, एसडीओ विद्युत वितरण खंड पौड़ी।
- सांसद आदर्श गांव सिरतोली को जाने वाली सड़क पर लगातार सुधारीकरण कार्य किए जा रहे हैं। साढ़े पांच किमी लंबी सड़क पर तीन करोड़ की लागत से डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही डामरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। - डीएम गुप्ता, ईई लोनिवि पाबौ।