फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Plan to deploy specialist doctors on six-month rotations in the state

प्रदेश में छह-छह माह के रोटेशन पर विशेषज्ञों डॉक्टरों की तैनाती की योजना: उनियाल

Thu, 26 Mar 2026 10:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Plan to deploy specialist doctors on six-month rotations in the state
- डॉक्टरों के लिए डॉक्टर्स कॉलोनियां बनाई जाएंगी
विज्ञापन


श्रीनगर। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, डॉक्टरों के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं, प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए और अस्पताल में ओटी व जरूरत के सभी उपकरण उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि छह-छह महीने के लिए अस्पतालों में रोटेशन पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती किए जाने की योजना है। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इससे कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर दूर-दराज के क्षेत्रों में भी सेवाएं देने से नहीं कतराएगा।


अपने पैतृक गांव ओणी में नवरात्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं आम आदमी को स्वस्थ रखने का चैलेंज है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि डॉक्टर्स व अन्य मेडिकल स्टॉफ के सहयोग से यह चुनौती दूर होगी। कहा कि प्रयास रहेगा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो, जिससे वह अपनी पूरी क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्शन कर सकें। कहा डॉक्टरों की पारिवारिक सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश में डॉक्टर्स कॉलोनियां को निर्माण भी उनकी प्राथमिकता है, इसके लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेडिकल कॉलेज रेफरल सेंटर न बनें इसके लिए ठोस कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि मेडिकल कॉलेज रेफरल सेंटर रहेंगे तो अन्य अस्पतालों की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्य संस्कृति विकसित की जाएगी कि अस्पतालों व डॉक्टरों के प्रति लोगों में सकारात्मक धारणा बन सके। कहा अभी विभाग को समझ रहा हूं, इसके बाद समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना से भी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बारे में चर्चा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन व फिजिशियन के पदों पर भर्ती कराए जाने की बात भी कही। प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के लिए आवास की सुविधा एवं पुराने आवासों के मरम्मतीकरण कराए जाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन


------------



पैतृक गांव में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने पैतृक गांव ओणी में नवरात्र पर आयोजित पूजन कार्यक्रम परिवार सहित प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गांव में स्थित नागराज मंदिर व राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पर गांव के लोगों ने खुशी जताई व उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed