फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pipes laid on the road breaking from the tires of vehicles

मोटर मार्ग बना गांवों की पेयजल आपूर्ति में बाधा

Mon, 04 Jul 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pipes laid on the road breaking from the tires of vehicles
लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के पांच गांवों में गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर मार्ग पर पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे टायरों से पाइप टूट रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर पाइपों से पानी का रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिरवाड़ी, पाब बडियार, ग्वाड़, रतैड़ और घंडियालधार के ग्रामीण गत एक सप्ताह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सिरवाड़ी धन सिंह ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर की ओर से चिलेड़ी-मणजूली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया गया था। वर्तमान में मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग ने पेयजल लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जल संस्थान को धनराशि भी दी, लेकिन जल संस्थान नेे नए पाइप बिछाने के बजाय कई स्थानों पर वर्षों पुराने पाइप जोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पाइप लाइन का करीब दो किलोमीटर हिस्सा भारी मलबे में दबा है, जबकि पाइप लाइन का शेष भाग मोटर मार्ग में बिछाया गया है। वाहनों के आवागमन के कारण आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने पाइप लाइन को सड़क से दूर बिछाने और मलबे से हटाने की मांग की है। ईई नरेश पाल सिंह का कहना है कि मोटर मार्ग का पुश्ता धंसने से पाइप टूट गया था। पाइप को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed