फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Photographers assaulted at wedding ceremony

Pauri News: शादी समारोह में फोटोग्राफरों से मारपीट

Sat, 12 Oct 2024 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Photographers assaulted at wedding ceremony

विज्ञापन
पौड़ी। कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक गांव में शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे दो फोटोग्राफरों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मेडिकल परीक्षण के बाद कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के बाद एनसीआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के गोथला गांव में बीते 10 अक्तूबर की रात एक विवाह समारोह था। जहां श्रीनगर गढ़वाल के फोटोग्राफर प्रीतम पंवार व हिमांशु नेगी समारोह में फोटोग्राफी के लिए आमंत्रित (बुकिंग) किए गए थे। रात को फोटोग्राफी के दौरान उनके साथ दुल्हन पक्ष के लोगों ने मारपीट की। घटना की शिकायत उन्होंने कोतवाली पौड़ी में दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने बताया कि मेहंदी का फोटोशूट चल रहा था। इस दौरान लाइट स्टेंड दुल्हन का माला गिरने पर हल्की बहस हुई। जिसके बाद कुछ लोगों ने प्रीतम व कुछ ने हिमांशु के साथ मारपीट की। शिकायत में उन्होंने बताया कि दुल्हन के पिता, मामा सहित अन्य के द्वारा मारपीट में चोट आई है, कपड़े फट गए थे। किसी तरह महिलाओं के बीच-बचाव किए जाने पर शूटिंग किए जाने के उपकरण वहीं छूट गए हैं। बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में मेडिकल कराया गया। कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रकरण में एनसीआर दर्ज है। कोर्ट के आदेशानुसार प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed