Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   PhD entrance exam scheduled for May 17 postponed

Pauri News: 17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित

Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
PhD entrance exam scheduled for May 17 postponed
छात्रों की मांग पर गढ़वाल विवि ने लिया निर्णय, नई तिथि जल्द होगी जारी
विज्ञापन

कहा-उक्त तिथि पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भी हैं परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की 17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित हो गई है। विवि की ओर से परीक्षा के लिए नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से इस मामले में की गई मांग पर विवि ने यह निर्णय लिया है। छात्रों ने कहा कि उक्त तिथि पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाएं भी हैं जिस कारण छात्र किसी एक परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।

बुधवार को कुलसचिव से मिलने पहुंचे छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित आदि ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि 17 मई को पीएचडी और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा दोनों एक ही दिन है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कौन सी परीक्षा दें। छात्र हित को देखते हुए तत्काल पीएचडी प्रवेश परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाए। उन्होंने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में निर्धारित की गई नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था निरस्त करने, सेमेस्टर परीक्षा का समय सुबह सात बजे शुरू करने, शाम को 6 बजे परीक्षा समाप्त करने आदि की मांग की। कहा विवि में परीक्षा देने छात्र दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन्हें केंद्र पर समय पर पहुंचना और शाम को घर जाने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने उक्त समय को बदलने की मांग भी की। मौके पर छात्र नेता अमन पंत, पंकज फर्सवाण, शारांश बर्त्वाल, आशीष पंत, गौरव मोहन, आदित्य घिल्डियाल, अमन काला, नीरज पंचोली आदि मौजूद रहे। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि छात्रों की मांग पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा की 17 तारीख की तिथि को स्थगित कर दिया गया। नेगेटिव मार्किंग व परीक्षा के समय में परिवर्तन की मांग पर पर विचार किया जा रहा है। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. गौतम वीर, ओएसडी परीक्षा प्रो. आरएस फर्त्याल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीयूईटी-यूजी: श्रीनगर केंद्र के लिए फिर से खुला पोर्टल
श्रीनगर। 11 मई से होने वाली सीयूईटी-यूजी 2026 के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय के केंद्र के लिए पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले किसी अन्य परीक्षा केंद्र का चयन किया था और अब श्रीनगर में केंद्र पर परीक्षा देना चाहते हैं वह 7 मई तक सीयूईटी पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी च्वाइस को पुनः लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सीयूईटी यूजी के लिए गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बावजूद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के परीक्षा केंद्र दूर-दराज के शहरों में आवंटित कर दिए गए। विवि की ओर से एनटीए को केंद्रों में संशोधन के लिए पत्र भेजा गया था। अब एनटीए की ओर से पोर्टल को खोलकर छात्रों को परीक्षा केंद्र में संशोधन का मौका दिया है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके पश्चात कोई संशोधन या केंद्र परिवर्तन संभव नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed