{"_id":"679a6c476cec859f1a06d200","slug":"people-troubled-by-potholes-on-the-road-from-banswara-to-hanuman-temple-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-606532-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बांसवाड़ा से हनुमान मंदिर तक सड़क पर बने गड्ढों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बांसवाड़ा से हनुमान मंदिर तक सड़क पर बने गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के बांसवाड़ा से हनुमान मंदिर गुरुद्वारा रोड पर बने गड्ढों से लोग परेशान हैं। स्थिति इस कदर बनी हुई है कि लोग अपने दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ इस मार्ग से गुजरने से बच रहे हैं। साथ ही पैदल राहगीरों को भी इन गड्ढों से भारी दिक्कतें हो रही हैं।
नगर निगम के अंतर्गत बाजार क्षेत्र से लगे इस मार्ग की स्थिति गत तीन सालों से खस्ताहाल बनी हुई है। चुनाव से पहले नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से नगर के आंतरिक मार्गों के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कराया था, लेकिन ठंड होने से डामर उखड़ने के चलते कार्य को बंद करा दिया गया था। लोगों का कहना है कि अब ठंड भी कम हो गई है और चुनाव भी संपन्न हो गए हैं, ऐसे में उन्हें कब तक खस्ताहाल मार्गों पर आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग से वाहनों विशेषकर दुपहिया वाहनों के साथ आवाजाही करने में बड़ा खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से वाहनों के टायरों से छींटे लोगों पर पड़ते हैं। उन्होंने नगर निगम से तत्काल मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग की है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी का कहना है कि मार्गों के सुधारीकरण कार्य के लिए टेंडर हो रहे हैं, ठेकेदारों को काम शुरू करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।