फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People's Party Party will oppose liquor factory

शराब की फैक्ट्री का विरोध करेगी प्रजा मंडल पार्टी

Tue, 23 Jul 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
People's Party Party will oppose liquor factory
पहाड़ में बाटलिंग प्लांट लगाने के विरोध में प्रजामंडल पार्टी उतर आयी है। पार्टी ने डडुआ-भंडाली में शराब के बाटलिंग प्लांट के मामले में स्थानीय विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां प्रजामंडल पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में शराब की फैक्ट्री लगाना और शराब कराबोर को प्रोत्साहन देना वर्तमान सरकार की पॉलिसी है। पहाड़ में कारोबार और रोजगार के नाम पर शराब की फैक्ट्री खोलने की बात की जा रही है। उन्होंने डडुआ में मिनरल वाटर प्लांट लगाने का स्वागत करते हुए शराब और बीयर की फैक्ट्री का विरोध किया।
विज्ञापन

पार्टी के संयोजक समीर रतूड़ी ने कहा कि विधायक देवप्रयाग चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए अपने को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फैक्ट्री का निर्माण उनके कार्यकाल के दौरान हुआ है। जब विधायक कांग्रेस शासनकाल के दौरान किए गए कामों का श्रेय खुद ले सकते हैं, तो शराब की फैक्ट्री का श्रेय लेने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कहा गया कि सतपुली में शराब की फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। यदि सरकार ने इसका निर्माण कार्य नहीं रोका, तो आंदोलन होगा।
इस अवसर पर पार्टी की अध्यक्ष विमला नेगी, सचिव सुदर्शन नेगी, पूनम कैंतुरा, देव सिंह नेगी, हेमंती नेगी, देवेंद्र, अनिल, कैलाश, रामेश्वरी व प्रीति नेगी आदि उपस्थित थे। संचालन सुमित खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed