फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri police personnel won six medals including four gold medals

Pauri News: पौड़ी पुलिस के जवानों ने चार स्वर्ण सहित छह पदक जीते

Sun, 14 Dec 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 14 Dec 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pauri police personnel won six medals including four gold medals
पौड़ी। प्रादेशिक पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर पुलिस के जवानों ने जनपद का नाम बढ़ाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस एवं घटनास्थल निरीक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि 40वीं वाहिनी में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक (जनपद/वाहिनी) पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी-सबोटाज एवं डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बताया कि प्रतियोगिता में जनपद पुलिस ने चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता के फिंगरप्रिंट एवं मेडिको-लीगल स्पर्धा में उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

विधि विज्ञान (फॉरेंसिक साइंस) स्पर्धा में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, हैंडलिंग एवं पैकेजिंग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक में कब्जा किया। कांस्टेबल सज्जन सिंह ने निरीक्षण घटनास्थल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अपर उप निरीक्षक अजय कुमार ने एंटी-सबोटाज ग्राउंड सर्च में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed