फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri lost a rising player

पौड़ी ने खोया उदयमान खिलाड़ी

Mon, 16 Mar 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pauri lost a rising player
पौड़ी शहर ने एक उदयमान युवा फुटबॉलर को खो दिया है। पौड़ी निवासी व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के छात्र रोहित नेगी की एक वाहन दुर्घटना में मौत हो गई है, जिससे खेल जगत, खेल प्रेमियों, पौड़ी शहर में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के विकास मार्ग निवासी जगमोहन सिंह व मालती नेगी का छोटा बेटा रोहित (24) विगत दिनों घर आया था। वह रविवार को देहरादून लौट रहा था कि इसी दौरान मुनीकीरेती में अचानक बाइक रपटने से रोहित बाइक से गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। रोहित राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता खेल चुका है। वह दिल्ली के फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अस्थायी नौकरी भी कर रहा था। वर्तमान में रोहित दिल्ली के फुटबाल क्लब गढ़वाल हीरोज की ओर से खेल रहा था। कैली नाम से प्रसिद्ध रोहित ने देहरादून फुटबाल लीग चैंपियनशिप में दून स्टर फुटबाल अकादमी की ओर से शानदार खेल खेला। सामाजिक कार्यकर्ता करन रावत ने बताया कि रोहित के जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed