फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri district police ready for the festival

Pauri News: त्योहार को लेकर पौड़ी जनपद की पुलिस मुस्तैद

Sat, 12 Oct 2024 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pauri district police ready for the festival

विज्ञापन
पौड़ी। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने आपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन गश्त अभियान चलाया।


त्योहारी सीजन का आगाज हो गया है। ऐसे में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरियां, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस गंभीर हो गई। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, लक्ष्मणझूला आदि क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है। बीती शाम को पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। साथ ही होटल, ढाबों, रेस्टारेंटों, धर्मशालाओं, बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही आपराधिक व संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed