फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Parking opened, no slip issued in two days

Pauri News: पार्किंग खुली, दो दिन में नहीं कटी पर्ची

Sat, 22 Mar 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Parking opened, no slip issued in two days

विज्ञापन


श्रीनगर। रोडवेज बस स्टेशन के भूतल पर बनी पार्किंग का संचालन शुरू हो गया है। करीब आठ माह से अधिक समय पहले उद्घाटन के बाद खुली पार्किंग में दो दिन में एक भी पर्ची नहीं कटी। इसका कारण पार्किंग शुल्क ज्यादा होना बताया जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से रोडवेज डिपो श्रीनगर के भूतल पर बनी पार्किंग का संचालन किया जा रहा है।

लंबे समय से पार्किंग खुलने का लोग इंतजार कर रहे थे, लेकिन पार्किंग शुल्क ज्यादा होने से लोग मायूस हो गए हैं। व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल का संचालन शुल्क के हिसाब से जनहित में नहीं है। पर्वतीय टैक्सी-मैक्सी महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा का कहना है कि उनके वाहन श्रीनगर से श्रीकोट के लिए संचालित होते हैं, ऐसे में उनका चक्कर 200 रुपये का लगता है, यदि कोई अपना वाहन पार्किंग में खड़ा करता है और दो घंटे बाद उसका नंबर श्रीकोट के लिए आता है तो उसे 100 रुपये पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। कहा, यह शुल्क किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम को इसका शुल्क घटाकर लोगों को पार्किंग का लाभ दिलाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed