फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Panchayat room of Nainidanda block is closed since December 25, clarification sought

Pauri News: 25 दिसंबर से बंद है नैनीडांडा ब्लॉक का पंचायत कक्ष, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 14 Jan 2025 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Panchayat room of Nainidanda block is closed since December 25, clarification sought

विज्ञापन
पौड़ी। नैनीडांडा ब्लॉक के पंचायत कक्ष में 25 दिसंबर से ताला लगा हुआ है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बीते सोमवार को निरीक्षण किया तो इस बात का खुलासा हुआ। डीपीआरओ ने इस संबंध में ब्लॉक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) का स्पष्टीकरण तलब किया है।डीपीआरओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नैनीडांडा के पंचायत कक्ष के पिछले 25 दिसंबर से लगातार बांद होने की सूचना मिली है। इस पर उन्होंने बीते सोमवार को नैनीडांडा ब्लॉक पहुंचकर पंचायत कक्ष का निरीक्षण किया तो सूचना की पुष्टि हुई। बताया कि 18 दिसंबर को ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के रिक्त पद के सापेक्ष ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) मनीष सुयाल को इस पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

साथ ही रिक्त पद के पटल के सभी कार्यों के निस्तारण के भी आदेश दिए गए थे। बताया कि ब्लॉक में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पं.) के साथ ही अधीनस्थ ब्लॉक कॉर्डिनेटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर भी लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन पाए जाने के साथ ही दायित्वों व कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर वीपीडीओ मनीष सुयाल का स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ ने तीन दिनाें के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हीलाहवाली पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed