फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Paithani market remained closed throughout the day, VHP and Bajrang Dal took out a procession and demonstrated

Pauri News: पैठाणी बाजार रहा दिनभर बंद, विहिप व बजरंग दल ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 06 Nov 2024 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Paithani market remained closed throughout the day, VHP and Bajrang Dal took out a procession and demonstrated
थलीसैंण/पौड़ी। यूपी के नजीबाबाद निवासी एक मुस्लिम युवक के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक युवती की अश्लील फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पीड़िता के जीजा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पैठाणी व्यापार सभा के आह्वान पर पैठाणी बाजार दिनभर बंद रहा। इस दौरान हिंदू संगठन विहिप व बजरंग ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना पैठाणी पुलिस को बीते मंगलवार शाम एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय साली बिना बताए घर से लापता हो गई है। परिजनों ने हर संभावित जगह पर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। टीम ने युवती को कोटद्वार से सकुशल खोज निकाला।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि नजीबाबाद के मुस्लिम युवक ने उसकी अश्लील फोटो/वीडियो (फेसबुक) पर वायरल कर दी। बदनामी और परिजनों के डर से वह घर छोड़कर चली गई थी। पैठाणी पुलिस ने आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना से व्यापार सभा पैठाणी ने बजरंग दल, विहिप व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्योली पुल से बाजार तक जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापार सभा ने सभी दुकानदारों से दुकानें बंद किए जाने का आह्वान किया। इसके बाद बाजार में धरना-प्रदर्शन किया गया। ग्राम प्रधान खंडा कमल सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक अरुण चमोली, विहिप के नगर अध्यक्ष पौड़ी संदीप बर्त्वाल, व्यापार सभा उपाध्यक्ष भोपाल कंडारी, कोषाध्यक्ष खुशपाल भंडारी ने बताया कि पैठाणी क्षेत्र में आरोपी नाई की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के जितने भी दुकानदार, फड़, फेरी वाले हैं, सभी को दुकानें खाली करने के लिए दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही दुकान व मकान मालिकों से अपील कि गई है, वह उन्हें किराए पर न रखें। उन्होंने बताया कि समुदाय की ओर से निर्धारित तिथि तक दुकानें खाली नहीं की जाती हैं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। व्यापार सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र की जनता बाहरी लोगों को क्षेत्र से खदेड़ने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करेगी। थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धर्मांतरण, अपहरण, दुष्कर्म की धाराओं में हो मुकदमा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने पैठाणी पहुंच कहा कि मुस्लिम समुदाय पहाड़ में धार्मिक उन्माद बढ़ा रहा है। भंडारी ने कहा कि आरोपी पर धर्मांतरण, दुष्कर्म, अपहरण व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।



- क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समुचित सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शिकायत के कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया गतिमान है। जनता से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। -दीपक रामचंद्र सेठ, प्रभारी एसडीएम चाकीसैंण व संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी सदर।



- युवती के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत पर पुलिस ने युवती को कोटद्वार से खोजकर परिजनों को सौंप दिया है। युवती के अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जल्द अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -लोकेश्वर सिंह, एसएसपी पौड़ी।




चार स्थानों पर बैरियर लगाकर की सघन चेकिंग



एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आने पर थाना पैठाणी व कोतवाली श्रीनगर पुलिस को चार स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी सिंह ने बताया कि पैठाणी पुलिस गैंदूखाल, त्रिपालीसैंण, सिलोली पुल और कोतवाली श्रीनगर पुलिस मेलसैंण में बैरियर लगाएगी। प्रत्येक बैरियर पर चार-चार पुलिसकर्मी तैनात कर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed